PM मोदी के बाद पत्रकारों पर बरसीं नेहा सिंह राठौर, बोलीं- मेरे अपमान पर ये मुंह में दही जमा लेते हैं

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज अरोमा डिजिटल डेस्क: ‘यूपी में का बा’ गाने से मशहूर हुईं बिहार की भोजपुरी फोक सिंगर-कंपोजर नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) पर सोशल मीडिया में फूहड़ कमेंटबाजी चल रही है।

होली के दिन सोमवार को ही X पर एक यूजर ने उन्हें पोर्नस्टार मिया खलीफा जैसी दिखनेवाली बता दिया। इस पर नेहा सिंह राठौर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

इसके खिलाफ X पर पोस्ट करके सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके नारे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की याद दिला दी और कह दिया कि मोदी जी, बेटियों को सबसे पहले आपके परिवार वालों से बचाये जाने की ज़रूरत है।

अपने इस पोस्ट के बाद सोमवार की रात 10:55 बजे नेहा सिंह राठौर ने X पर एक और पोस्ट किया और इसमें इसी मुद्दे पर उन्होंने मीडिया और पत्रकारों को लपेटा।

ऐसे बचेगी बेटी, बोलिये न मोदीजी!

नेहा सिंह राठौर ने अपने इस पोस्ट में लिखा है, “देशभर का मीडिया कंगना रानौत के सम्मान की लड़ाई इसलिए लड़ रहा है, क्योंकि वो भाजपा की प्रत्याशी हैं। बाक़ी देश की बेटी तो वो हैं ही! लेकिन यही मीडिया और पत्रकार तब मुंह में दही जमा लेते हैं, जब भाजपा के लोग मुझे लगातार अपमानित करते हैं और मेरे ख़िलाफ़ सोशल मीडिया पर फूहड़ ट्रेंड चलाते हैं।

मोदीजी के साथ सेल्फ़ी लेने और मधुर संबंध बनाए रखने की ये क़ीमत तो उन्हें चुकानी ही पड़ेगी! मेरी गलती सिर्फ़ इतनी है कि मैं सरकार से बिना डरे सवाल पूछती हूं। और सरकार को न डरने वाले लोग पसंद नहीं हैं। मैं अपने निडर होने की क़ीमत चुका रही हूं।

मेरे अपमान पर ये चुप्पी क्यों स्मृति ईरानी जी? ऐसे बचेगी बेटी! बोलिये न मोदीजी! कुछ कहिए न नड्डा जी! बेटी के सम्मान की बात है अमित शाह जी! कब तक चुप रहेंगे आप लोग? सिर्फ़ #शक्ति_स्वरूपा और #नारी_शक्ति पर भाषण ही देंगे क्या?”

Share This Article