Homeझारखंडदो दिनों में तीन मर्डर के मामले में चार आरोपियों को पुलिस...

दो दिनों में तीन मर्डर के मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, कई अभी…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Palamu Murder: चैनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को Double Murder और मंगलवार को एक युवक की हुई हत्या (Murder) मामले में शामिल महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं।

कई आरोपित अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। Double Murder के साजिशकर्ता श्यामा चौधरी ने सरेंडर कर दिया है।

राजेश साव और सुजीत भुइयां हत्याकांड में राजा सिंह (20) एवं कविता देवी (36) को गिरफ्तार किया गया है। राजेश और सुजीत की हत्या में साजिश रचने में कविता देवी की संलिप्तता पाई गई है। इसी तरह राजा सिंह को हत्याकांड में शामिल रहने पर Daltonganj Bus Stand से गिरफ्तार किया गया।

मंगलवार को हुई मनोज चौधरी हत्या मामले में उसके चचेरे भाई अजय चौधरी (28) और उसके पिता सुरेश उर्फ नन्हक चौधरी (60) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों कल्याणपुर के रहने वाले हैं। इस घटना में 8 नामजद आरोपी हैं। 6 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार 26 मार्च की रात 9.30 बजे रात में कल्याणपुर प्रज्ञा केन्द्र (Kalyanpur Pragya Kendra) के पास गोली मारकर मनोज चौधरी की हत्या कर दी गयी थी। अजय चौधरी और उसके साथियों ने इस घटना को अंजाम दिया था। अजय ने कैची से गला में घांेपा था।

अनुसंधान के दौरान जानकारी मिली थी कि कांड का मुख्य आरोपी अजय चौधरी पलामू से फरार होनेे के लिए Bus Stand Daltonganj पहुंचा था। उसे गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में हत्याकांड में संलिप्तता स्वीकार की। कहा कि मनोज चौधरी उसके परिवार के साथ हमेशा गाली गलौज और डराते धमकाते रहता था। इसी गुस्से में उसकी हत्या की गयी।

पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि इस घटना के बारे में अजय चौधरी के पिता सुरेश उर्फ नन्हक चौधरी को पहले से जानकारी थी, परंतु उन्होंने अपने बेटे को रोकने के बजाय मनोज चौधरी को मारने के लिए उकसाया था। घटनास्थल से दो खोखा और करीब 8 इंच लंबा कैची बरामद किया गया था।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...