HomeUncategorizedसत्ता सदा नहीं रहती और चूर-चूर हो जाता है अहंकार, रामलीला मैदान...

सत्ता सदा नहीं रहती और चूर-चूर हो जाता है अहंकार, रामलीला मैदान में प्रियंका ने…

Published on

spot_img

Priyanka Gandhi in Ramleela Maidan: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाद्रा ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) और सत्ता में बैठे अन्य लोगों को भगवान राम का यह संदेश याद रखना चाहिए कि सत्ता सदा नहीं रहती और अहंकार चूर-चूर हो जाता है।

उन्होंने रामलीला मैदान में आयोजित विपक्ष की ‘लोकतंत्र बचाओ महारैली’ के दौरान भगवान राम और रामायण का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री और BJP पर निशाना साधा।

प्रियंका गांधी ने इस बात का जिक्र किया कि वह बचपन में अपनी दादी Indira Gandhi के साथ रामलीला मैदान में कई रामलीलाओं की साक्षी बनीं तथा Indira Gandhi ने उन्हें भगवान राम के जीवन और उनके संदेश के बारे में बताया।

उन्होंने दावा किया, ‘‘ आज जो लोग सत्ता में हैं, वो अपने आपको रामभक्त कहते हैं। मुझे लगता है कि वो कर्मकांड में उलझ गए हैं और दिखावे में लिप्त हो गए हैं। इसलिए उन्हें यह याद दिलाना जरूरी है कि हजारों साल पुरानी गाथा क्या थी।’’

Indira Gandhi के अनुसार, ‘‘भगवान राम जब सत्य के लिए लड़े, तो उनके पास सत्ता और संसाधन नहीं थे। रथ, सत्ता, और संसाधन रावण के पास थे। वह सोने की लंका में रहता था। भगवान राम के पास सत्य था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सत्ता में बैठे सरकार के सदस्यों और प्रधानमंत्री Narendra Modi जी को याद दिलाना चाहती हूं कि इस गाथा और भगवान राम का यही संदेश था कि सत्ता सदा नहीं रहती, अहंकार चूर-चूर हो जाता है।’’

spot_img

Latest articles

साहिबगंज में करमा विसर्जन के दौरान 8 वर्षीय बच्चे की नहर में डूबने से मौत

Jharkhand News: मंगलवार को करमा विसर्जन के दौरान एक दुखद हादसा हो गया। 8...

प्रेम प्रसंग में बाधा बने मां-बाप तो, सनकी आशिक ने कर दी हत्या ; दो बहनें घायल

Jharkhand News: झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सुंदरा फलान गांव...

खबरें और भी हैं...

साहिबगंज में करमा विसर्जन के दौरान 8 वर्षीय बच्चे की नहर में डूबने से मौत

Jharkhand News: मंगलवार को करमा विसर्जन के दौरान एक दुखद हादसा हो गया। 8...