Homeझारखंडइतिहास बताता है कि सजायाफ्ता नेताओं को जन सहानुभूति नहीं मिलती, BJP...

इतिहास बताता है कि सजायाफ्ता नेताओं को जन सहानुभूति नहीं मिलती, BJP ने…

Published on

spot_img

BJP on JMM: BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) और उनकी पार्टी JMM पर हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों ने बड़ी उम्मीद के साथ विधानसभा चुनाव में Hemant Soren को चुना था। सोचा था कि वे उनकी और उनकी जमीन की रक्षा करेंगे। पर आज स्थिति यह है कि JMM जमीन मारो मोर्चा बन चुका है। आदिवासियों के हितों की रक्षा करने के बजाय यह मोर्चा जमीन लूट में शामिल हो गया।

इस मोर्चा के सरदार जमीन लूट के चलते जेल में हैं। वे सहानुभूति बटोरने में लगे हैं। देश का इतिहास बताता है कि सजायाफ्ता नेताओं को फिर सहानुभूति नहीं मिलती।

अजय आलोक ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जमीन लूट के मामले में हेमंत सोरेन के बचपन के दोस्त अभिषेक पिंटू ने गवाही दी है।

इसके बाद से वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। छिपते फिर रहे हैं। ऐसे में उनकी अपील राज्य सरकार से है कि उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा दे। साढ़े आठ एकड़ जमीन की तरह जानें कितनी जगहों पर हेमंत की जमीन होगी। जब वे बचपन के दोस्त पिंटू तक को नहीं छोड़ रहे तो राज्य को क्या छोड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार और झारखंड दोनों प्रधानमंत्री Narendra Modi की दो आंखें हैं। वे इस राज्य में हो रही गड़बड़ियों, करप्शन से आंखें नहीं मूंद सकते। इस राज्य को अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) ने बनाया। अब BJP ही इसे गढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि कोई सोच सकता था कि द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनेंगी। इससे पहले दलित समाज से रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति बने।

प्रधानमंत्री मोदी राजनीतिक भूकंप लाते रहते हैं कि समाज के सबसे पिछड़े समाज को लीड करने का मौका मिले। BJP JMM की तरह जमीन मारो मोर्चा नहीं। कांग्रेस का संरक्षण भी इस सरकार को है। कमिशन का पैसा उनके पास भी जाता है।

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता इस चुनाव में जवाब देगी। लोकसभा चुनाव में भी और राज्य की आने वाले विधानसभा चुनाव में भी जनता जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि Babulal Marandi के नेतृत्व में और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में झारखंड में विधानसभा चुनाव में वापस पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि “जमीन मारो मोर्चा” को राज्य की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी और इन्हें कहीं से भी सहानुभूति मिलने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड के लिए हमारा नारा है कि “हमने बनाया है, हम ही गढ़ेंगे।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...