अब फिर से झारखंड में तड़पाने की स्थिति पैदा करेगी गर्मी, अगले 5 दिनों तक…

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Update : पिछले कुछ दिनों से मौसम (Weather) में उतार-चढ़ाव के बाद अब तीखी गर्मी (Heat) का दौर फिर शुरू हो चुका है।

मौसम विभाग (Weather Department) की ओर से दिए जा रहे संकेत के अनुसार, Ranchi समेत पूरे राज्य में अगले पांच दिन तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

इस बीच राज्य के तापमान में तीन से चार डिग्री तक वृद्धि होगी।

सूबे के कई जिलों का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है। सोमवार की गर्मी से इस तरह का अनुमान किया जा रहा है।

चार दिनों में 38 डिग्री तक रहेगा रांची का तापमान

रविवार को रांची समेत राज्य के दक्षिणी भाग में दोपहर बाद बादल छाए। कहीं-कहीं छिटपुट बारिश भी हुई।

बादल छाने से रांची का अधिकतम तापमान एक डिग्री नीचे आ गया।

अधिकतम 34.6 डिग्री व न्यूनतम 22.5 डिग्री रहा।

रांची में अगले चार दिन तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है।

राज्य में सर्वाधिक तापमान सरायकेला का 41.3 डिग्री दर्ज किया गया।

जमशेदपुर समेत संताल के गोड्डा और पाकुड़ में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा।

Share This Article