Homeबिहारसंविधान केवल कागज का पन्ना नहीं, एक जिंदा दस्तावेज है, राजद नेता...

संविधान केवल कागज का पन्ना नहीं, एक जिंदा दस्तावेज है, राजद नेता मनोज झा ने…

Published on

spot_img

BJP Talks about Changing the Constitution: PM मोदी ने मंगलवार को गया की एक सभा में संविधान (Constitution) बदलने के विपक्ष के आरोप का कड़ा जवाब देते हुए कहा था कि खुद बाबा साहेब (Baba Saheb) भी आ जाएं तो संविधान बदला नहीं जा सकता।

अब बुधवार को RJD के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने एक बार फिर कहा कि BJP संविधान बदलने की बात करती है।

पटना में एक संवाददाता सम्मेलन (Press Conference) में उन्होंने कहा कि संविधान केवल कागज का पन्ना नहीं, एक जिंदा दस्तावेज है।

उन्होंने कहा, “संविधान आरक्षण, शिक्षा और सांस लेने की गारंटी है। आप उस संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं। ये महज पन्ने नहीं बल्कि जिंदा दस्तावेज हैं।”

उन्होंने भाजपा के कथित तौर पर संविधान बदलने की बात को लेकर घेरते हुए कहा कि वे संविधान बदलने की बात करते हैं। झा ने कहा कि संविधान में संशोधन हो सकता है, आप इसे बदल नहीं सकते।

उन्होंने कहा कि मोहन भागवत ने 9 वर्ष पहले संविधान की समीक्षा की बात कही थी। ये लोग आरक्षण खत्म करने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि यह संविधान नहीं रहेगा तो देश नहीं रहेगा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि कुछ लोग जो चुनाव लड़ रहे हैं वे प्रतिदिन कहते हैं कि हम संविधान को बदल कर रख देंगे। आप कहते हैं कि आप संविधान (Constitution) बदलना चाहते हैं। संविधान है क्या? ये आरक्षण की गारंटी है, शिक्षा की गारंटी है, रोजगार की गारंटी है। यह संविधान आपके मौलिक अधिकारों का सम्मान करते हुए सबको प्रगति के पथ पर साथ लेकर चलने की गारंटी है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री Modi बड़ी-बड़ी गारंटी दे रहे हैं, उन्हें अपने लोगों को समझाना चाहिए।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...