मलेरिया के मरीजों के मामले में झारखंड देश में तीसरे स्थान पर, मुक्ति के लिए प्रयास जारी

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

World Malaria Day : मलेरिया दिवस मनाने का महत्व पूरी दुनिया में है। हर वर्ष 25 अप्रैल को पूरी दुनिया में मलेरिया (Malaria ) को नियंत्रित करने के वैश्विक प्रयासों पर जागरुकता बढ़ाने के लिए विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day) मनाया जाता है।

दुनियाभर के देशों में प्रयास किया जाता है किस भी तरह मलेरिया उन्मूलन की दिशा में आगे बढ़ सकें।

संक्रमित मच्छर (Mosquito) के काटने से इंसान में फैलने वाली बीमारी के प्रति हर कोई सचेत हो, इसके लिए हर वर्ष इस दिन जगह-जगह आयोजन किए जाते हैं।

हालांकि, हर वर्ष भारत के साथ-साथ झारखंड में भी काफी संख्या में लोग इससे पीड़ित होते हैं। जानकारों की मानें तो मलेरिया के मामले में झारखंड देशभर में तीसरे स्थान पर है। यहां हर साल अन्य राज्यों की तुलना में अधिक मामलों की पहचान होती है।

हालांकि, अच्छी बात यह है कि पिछले सात साल में मलेरिया के कारण होने वाली मौत शून्य से 0.4 प्रतिशत है। साल 2017 में झारखंड में 94,114 मामले मलेरिया के थे, जबकि 2018 में 57,095 केस दर्ज किए गए।

वर्ष 2019 में 37,133 लोगों में संक्रमण की पहचान हुई। 2020 में 55 प्रतिशत की कमी के साथ 16,653 मामले दर्ज किए गए। साल 2021 में 13,426 और 2022 में 19,168 मामले रिपोर्ट किए गए थे। धीरे-धीरे मलेरिया पर नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article