Latest Newsझारखंडदहेज के लिए बहू की हत्या करने वाले सास-ससुर को सुनाई गई...

दहेज के लिए बहू की हत्या करने वाले सास-ससुर को सुनाई गई 7 साल की सजा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Koderma Murder : कोडरमा के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अजय कुमार सिंह की अदालत ने गुरुवार को दहेज (Dowry) के लालची सास-ससुर को दहेज के लिए महिला की हत्या करने के मामले में 7 साल कारावास की सजा सुनाई।

अदालत ने अभियुक्त सतगावां निवासी सरयू यादव, पिता-ललन और सुनीता देवी, पति- सरयू यादव को सजा सुनाई है। यह सजा 304 (बी) आईपीसी के तहत सुनाई गयी है।

वहीं 201/34 IPC के तहत दोषी पाते हुए तीन साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 5 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया। जुर्माना की राशि नहीं देने पर छह माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

मृतका के पति को पहले ही मिल चुकी है सजा

बताते चलें यह मामला साल 2022 का है। मामले को लेकर सतगावां थाना में लड़की के पिता ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई थी। अभियोजन का संचालक लोक अभियोजक PP एंजेलिना वारला ने किया। इस दौरान सभी 10 गवाहों का परीक्षण कराया गया।

लोक अभियोजक पीपी एंजेलिना वारला ने कार्रवाई के दौरान अपराध की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट से अभियुक्त को अधिक से अधिक सजा देने का आग्रह किया।

बचाव पक्ष से अधिवक्ता अनवर हुसैन ने दलीलें पेश करते हुए बचाव किया। कोर्ट ने सभी गवाहों और साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद अभियुक्त को दोषी पाते हुए सजा मुकर्रर की और जुर्माना लगाया। वहीं मृतका के पति को पूर्व में ही सजा सुनाई जा चुकी है।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...