Homeझारखंडफरारी मामले में गैंगस्टर अमन साहू साक्ष्य के अभाव में बरी

फरारी मामले में गैंगस्टर अमन साहू साक्ष्य के अभाव में बरी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Gangster Aman Sahu Acquitted : हजारीबाग जिले के चर्चित बड़कागांव थाना (Barkagaon Police Station) से फरारी मामले में सेंट्रल जेल पलामू में बंद गैंगस्टर अमन साहू शनिवार को बरी हो गया है।

गैंगस्टर अमन साहू (Gangster Aman Sahu) को आज शनिवार को हजारीबाग के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। न्यायालय ने बड़कागांव थाना कांड संख्या – 169/19 में साक्ष्य के अभाव में अमन को बरी कर दिया।

पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला से जुड़ा है मामला

बताते चलें यह मामला बड़कागांव थाना में पुलिस हिरासत में रहने के दौरान पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर फरार होने से जुड़ा हुआ था।

हालांकि अभी अमन के विरुद्ध राज्य के कई जिलों में मुकदमे लंबित हैं, जिसकी सुनवाई चल रही है। सरकार के तरफ से लोक अभियोजक और बचाव पक्ष के तरफ से वरीय अधिवक्ता सौरभ पांडेय मुकदमे की पैरवी। कर रहे थे

JMM नेता की हत्या के मामले में पूछताछ

24 सितंबर 2019 को रामगढ़ जेल गेट से अमन साहू को Hazaribagh Police ने गिरफ्तार किया था।अमन के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं था। उसे जमानत पर छोड़ा गया था।

हजारीबाग के उरीमारी थाना क्षेत्र में एक JMM नेता की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया गया था। इसी दौरान 28 – 29 सितंबर 2019 की रात नाटकीय तरीके से अमन साहू बड़कागांव थाना से फरार हो गया था।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...