Latest Newsझारखंडग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर फोरलेन सड़क निर्माण कार्य रोका

ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर फोरलेन सड़क निर्माण कार्य रोका

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Villagers Demanded Compensation : साहिबगंज जिले के राजमहल प्रखंड क्षेत्र के गुनिहारी पंचायत के मोहनपुर मौजा के रैयतों ने फोरलेन सड़क निर्माण (Four Lane Road Construction) के लिए अधिग्रहण की गई जमीनों का मुआवजा (Compensation ) न मिलने पर रविवार को सड़क निर्माण कार्य का विरोध किया।

ग्रामीणों ने सड़क पर बांस बल्ला लगाकर निर्माण कार्य को रोक दिया।

मौके पर एतवा उरांव ( बड़ा), एतवा उरांव , बुचना उरांव, कैला उरांव, बैजू उरांव, श्रीलाल उरांव, कर्मा उरांव, छदवा उरांव, विनय उरांव, बेला उरांव आदि रैयतों ने बताया कि दाग नंबर 63 के कुल 5 बीघा 15 कट्ठा जमीन को सरकार ने अधिग्रहित किया है। लेकिन अब तक मुआवजा नहीं मिला है।

पहले भी मुआवजे की मांग को लेकर रोका जा चुका है सड़क निर्माण कार्य

बीते 19 अप्रैल को भी Compensation की मांग को लेकर सड़क निर्माण कार्य रोका गया था। इसके बाद भी मुआवजा नहीं मिल पाया। जिससे ग्रामीण रैयतों ने रविवार को फिर से सड़क निर्माण कार्य रोक दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि मुआवजा की मांग को लेकर भुअर्जन कार्यालय, CO, BDO आदि से कई बार मिले भी तो सिर्फ आश्वासन ही मिला। रैयतों ने कहा कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक सड़क निर्माण कार्य करने नहीं दिया जाएगा।

इस संबंध में सीओ अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि रैयतों की जो भी समस्या है उससे संबंधित रिपोर्ट जिला भूअर्जन विभाग को भेज दिया गया है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...