Homeझारखंडकल रांची लोस सीट से नामांकन दाखिल करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय,...

कल रांची लोस सीट से नामांकन दाखिल करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय, इसके बाद…

Published on

spot_img

Yashaswini Sahay Nomination : सोमवार को ‘INDIA’ गठबंधन की तरफ से रांची लोकसभा सीट (Ranchi Lok Sabha seat) से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय (Yashaswini Sahay) नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

यशस्विनी नामांकन दाखिल करने जुलूस के साथ जाएंगी, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और राजद के समर्थक झंडा-बैनर के साथ शामिल होंगे।

जुलूस यात्रा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय (Subodhkant Sahay) के आवास ई-39 सेक्टर से सुबह 7:30 बजे निकलेगी, जो धुर्वा, सेक्टर तीन, बिरसा चौक, हिनू चौक, डोरंडा एजी मोड़, स्वामी विवेकानंद चौक, बाबा साहब अंबेडकर चौक, रिसालदार बाबा मजार, कडरू ब्रिज, कडरू, अरगोड़ा चौक, हरमू चौक, स्वामी सहजानंद चौक, कार्तिक उरांव चौक, भारत माता चौक, किशोरगंज चौक, रातू रोड चौराहा, जाकिर हुसैन पार्क होते हुए समाहरणालय भवन पहुंचेंगी, जहां यशस्विनी सहाय नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

नामांकन के बाद होगी जनसभा

नामांकन के बाद रांची के मोरहाबादी मैदान में Subodhkant Sahay की एक जनसभा होगी। जानकारी के अनुसार, जनसभा में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, राजद के नेता और मंत्री सत्यानंद भोक्ता सहित गठबंधन के अन्य नेता शामिल होंगे।

रांची में 25 मई को होगी वोटिंग

रांची में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) छठे चरण यानी 25 मई को होना है। रांची के अलावा गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर संसदीय सीट पर भी इसी दिन वोटिंग होगी।

छठे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 29 अप्रैल से चल रही है, जो कल 6 मई तक चलेगी। 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 मई तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे।

बता दें कि रांची लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके आते हैं।

spot_img

Latest articles

हजारीबाग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रांची-पटना फोर लेन के होटलों पर पुलिस का बड़ा एक्शन!

Sex racket busted in Hazaribagh: हजारीबाग जिले के रांची-पटना फोर लेन मार्ग पर स्थित...

झारखंड शराब घोटाला : सुधीर कुमार और सुधीर दास को मिली जमानत, विनय चौबे के बाद मिली राहत!

Jharkhand liquor scam: झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद दो...

अब्बास अंसारी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत!, मऊ की सजा रद्द, विधायकी बहाल

Abbas Ansari gets big relief from High Court!: मुख्तार अंसारी के बेटे और पूर्व...

‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में इस बार फिर हुआ वो कमाल, जिसे सुनकर हर कोई हो जाएगा हैरान!

Kaun Banega Crorepati 17: 'कौन बनेगा करोड़पति 17' में एक बार फिर वो जादू...

खबरें और भी हैं...