Homeबिहारबाल-बाल बचे चिराग पासवान, हेलीकॉप्टर का पहिया...

बाल-बाल बचे चिराग पासवान, हेलीकॉप्टर का पहिया…

Published on

spot_img

Chirag Paswan Had a Narrow Escape : बिहार के उजियारपुर (Ujiarpur) में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (Helicopter Crash) होने से बाल-बाल बच गया।

दरअसल हेलीकॉप्टर का पहिया जमीन में धंस गया। इससे बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल चिराग पासवान सुरक्षित हैं।

हेलीपैड पर हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, जब लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को ले जा रहा।  हेलीकॉप्टर बिहार के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के मोहद्दी नगर में Helipad के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गया। वह यहां पर एक जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे।

किसी के घायल होने की सूचना नहीं

फिलहाल इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है और चिराग पासवान और उनकी टीम दोनों सुरक्षित बच गए। यह घटना हेलीकॉप्टर यात्रा से जुड़े जोखिमों को रेखांकित करती है।

खासकर लैंडिंग और Takeoff जैसे महत्वपूर्ण क्षणों के दौरान किसी हादसे की तरफ से इशारा करती है। हालांकि Helipad पर पायलट और ग्राउंड क्रू की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

चिराग ने कांग्रेस पर साधा निशाना

चिराग पासवान ने आज कई जगहों पर NDA उम्मीदवारों के पक्ष में रैली और Road Show किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। चिराग पासवान ने कहा कि अगर कांग्रेस और उनके घटक दल विरासत टैक्स की सोच रखते हैं तो यह चिंता का विषय है।

नस्लभेद और रंगभेद पर जो टिप्पणी हुई उसपर एक कड़ा खंडन होना चाहिए था लेकिन कांग्रेस की तरफ से इसका कोई कड़ा विरोध नहीं किया गया, बस खानापूर्ति के लिए इस्तीफा ले लिया गया।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...