Latest NewsUncategorizedअनियमित पीरियड्स और असहनीय दर्द से छुटकारा दिलाएगा धनिया और जीरा का...

अनियमित पीरियड्स और असहनीय दर्द से छुटकारा दिलाएगा धनिया और जीरा का पानी, ऐसे करें सेवन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Coriander Water in Periods: हर महीने महिलाओं को पीरियड्स (Periods) या मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द को सहना पड़ता है।

इस दौरान उनको पेट और कमर में दर्द (Pain) के साथ-साथ गंभीर ऐंठन का भी सामना करना पड़ता है।

वहीं कुछ महिलाओं को काफी अधिक ब्लीडिंग (Bleeding) भी होती है, साथ ही इस दौरान रक्त के थक्के (Blood Clots) भी निकलते हैं।

इस दर्द और ऐंठन से राहत पाने के लिए अधिकतर महिलाएं हॉट बैग से सिकाई करती है तो वहीं कई लोग दर्द निवारक दवाओं का सेवन करती हैं।

लेकिन इन दवाओं का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे सेहत को कई गंभीर नुकसान हो सकता है।

ऐसे में अगर महिलाएं धनिया (Coriander) और जीरा (Cumin) का पानी पिएं, तो इससे उन्हें पीरियड्स के लक्षणों को नैचुरली राहत पाने में बहुत मदद मिल सकती है। तो चलिए आज आपको बताते हैं धनिया और जीरा का पानी बनाने का सही तरीका और इसके फायदे।

धनिया और जीरा का पानी बनाने की विधि

इस पानी को बनाना बहुत आसान है। आपको बस एक टी पैन में 2 कप पानी एक-एक छोटा चम्मच धनिया के बीज और जीरा डालकर उबालना है।

1-2 मिनट उबालने के बाद गैस बंद कर दें। इस पानी को छानकर एक कप में निकाल लें।

इस तरह पानी बनाकर दिन में 2-3 बार पिएं। आप चाहें, तो इसमें शहद मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।

धनिया और जीरा पानी के फायदे

इस पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-स्पास्मोडिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। पीरियड्स के दौरान जीरा और धनिया का पानी पीने से सूजन कम होती है।

यह पेट में गैस से छुटकारा दिलाता है, जिसके कारण पेट में दर्द और ऐंठन जैसे लक्षण अधिक गंभीर हो जाते हैं। मतली, मूड स्विंग और हार्मोन्स के संतुलन को बिगड़ने से रोकने में भी यह पानी बहुत लाभकारी है।

इसे पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। यह पीरियड्स के दौरान ब्लड फ्लो को सामान्य करने में मदद करता है।

पीरियड्स में महिलाओं के लिए इस पानी का सेवन दर्द निवारक दवाओं से अधिक प्रभावी साबित हो सकता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह हानिरहित होता है।

साथ ही इसके सेवन से पाचन और मेटाबॉलिज्म दुरुस्त करता है। इसके नियमित सेवन से शरीर की इम्युनिटी भी मजबूत होती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल एक सामान्य जानकारी प्रदान करती है। पीरियड्स या मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं के लिए एक बार अपनी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...