Homeविदेशपाकिस्तान के सैयद मुस्तफा ने किया भारत के चंद्रमा लैंडिंग मिशन का...

पाकिस्तान के सैयद मुस्तफा ने किया भारत के चंद्रमा लैंडिंग मिशन का जिक्र…

Published on

spot_img

Pakistan’s Syed Mustafa on India’s moon landing Mission : पाकिस्तान नेशनल असेंबली (Pakistan National Assembly) के मेंबर सैयद मुस्तफा कमाल ने भारत के चंद्रमा लैंडिंग मिशन (Moon Landing Mission) का जिक्र करते हुए भारत की उपलब्धियों और कराची के खस्ता हालात को कंपेयर किया है।

भारत चांद पर, हमारे बच्चे गटर में ..मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (MQM-P) नेता सैयद ने नेशनल असेंबली में दिए एक भाषण में कहा कि जहां भारत चांद पर उतर रहा है, वहीं कराची खुले गटर में गिरकर बच्चों के मारे जाने की खबर बना रहा है।

असेंबली में भाषण देते हुए पाक सांसद ने आगे कहा, आज कराची में हालत ये है कि जहां दुनिया चांद पर जा रही है, वहीं कराची में बच्चे गटर में गिरकर मर रहे हैं।

उसी स्क्रीन पर खबर आ रही है कि भारत चांद पर उतरा है और ठीक दो Seconds बाद खबर यह है कि कराची में खुले गटर में एक बच्चे की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि कराची में 70 लाख और पाकिस्तान में 2.6 करोड़ से अधिक बच्चे हैं, जो स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। सैयद ने कहा कि वैसे तो कराची पाकिस्तान का राजस्व इंजन है, लेकिन अब उसे साफ पानी तक नसीब नहीं है।

पाक सांसद ने आगे कहा कि अपनी स्थापना के बाद से पाकिस्तान में दो बंदरगाह चालू हैं और दोनों कराची में हैं। कराची पूरे पाकिस्तान, मध्य एशिया से लेकर अफगानिस्तान (Afghanistan) तक का प्रवेश द्वार हैं।

15 वर्षों से कराची को थोड़ा सा भी ताजा पानी नहीं मिल रहा है, यहां तक कि जो पानी आता है उसे भी टैंकर माफिया जमा कर लेते है और बेचने लगते हैं।

वहीं, दूसरी ओर पिछले साल अगस्त में भारत का चंद्रयान-3 लैंडर चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित रूप से पहुंचने वाला देश का पहला अंतरिक्ष यान बन गया। भारत चंद्रमा (Moon) के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश भी बन गया। हमें उपलब्धियों से सीखना चाहिए।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...