Homeझारखंडहजारीबाग के मतदाताओं में दिखा अधिक उत्साह, 64% हुई वोटिंग

हजारीबाग के मतदाताओं में दिखा अधिक उत्साह, 64% हुई वोटिंग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ramgarh Voting: हजारीबाग लोकसभा (Hazaribagh Lok Sabha) में शाम पांच बजे मतदान समाप्त हो गया। आंकड़ों के अनुसार पूरे लोकसभा क्षेत्र में 64 प्रतिशत मतदान हुआ।

हालांकि यह आंकड़ा पिछले बार के आंकड़ों के हिसाब से लगभग दो प्रतिशत कम है। लेकिन वास्तविक आंकड़ा आने के बाद वर्ष 2019 का रिकॉर्ड टूट जाएगा।

मतदान समाप्त होने के बाद रामगढ़ डीसी चंदन कुमार ने Press Conference किया और जिले के तमाम मतदाताओं को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले मतदाताओं ने रामगढ़ के हर बूथ पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने चुनाव के इस महापर्व को सफल बनाया है।

उन्होंने कहा कि सबसे अधिक रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता घर से बाहर निकले और लगभग 69 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले हैं।

बड़कागांव विधानसभा (Barkagaon Assembly) क्षेत्र में 66.25 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले हैं। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा शाम पांच बजे तक के हैं। रामगढ़ विधानसभा में ऐसे कई बूथ हैं जिनके आंकड़े अभी तक नहीं आ पाए हैं। अगर सही डाटा मिलाया जाए तो पिछले बार का रिकॉर्ड टूट जाएगा।

आठ बूथों पर बदल गया EVM

DC ने बताया कि लगभग 8 बूथ पर EVM खराब होने की सूचना मिली थी। जिसे आधे घंटे के अंदर बदल दिया गया और वहां मतदान शुरू कराया गया।

हालांकि सुबह 7:00 बजे रामगढ़ और बड़कागांव विधानसभा के 858 बूथों पर एक साथ मॉक-पोल हुआ था। उसके बाद कुछ स्थानों पर ईवीएम खराब होने की सूचना मिली थी।

कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ चुनाव : SP

रामगढ़ DC डॉ बिमल कुमार ने बताया कि रामगढ़ और बड़कागांव विधानसभा में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न हुआ है।

किसी भी बूथ पर हिंसक वारदात होने की सूचना नहीं है। ना ही किसी भी मतदान केंद्र (Polling Booth) पर झड़प हुई हैं। सभी बूथ पर सुरक्षाकर्मी मौजूद थे और सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान कराया गया है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...