Latest Newsझारखंडरांची के मोरहाबादी में शनिवार से शुरू हो रही चौथी अंतरराष्ट्रीय रेस...

रांची के मोरहाबादी में शनिवार से शुरू हो रही चौथी अंतरराष्ट्रीय रेस वॉक

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: आठवीं राष्ट्रीय ओपन व चौथी अंतरराष्ट्रीय रेस वॉक रांची के मोरहाबादी में शनिवार से शुरू हो रही है।

इसमें देशभर के कुल 160 एथलीट भाग ले रहे हैं।

शुक्रवार को आयोजन समिति के मधुकांत पाठक, सीडी सिंह, उदय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले दिन चार इवेंट होंगे।

इनमें 20 किलोमीटर ओलंपिक क्वालिफायर और 20 किलोमीटर राष्ट्रीय वॉक (महिला-पुरुष) होगी। प्रतियोगिता में आठ ओलंपियन भाग ले रहे हैं।

इनके अलावा इसमें भाग लेने के लिए भारतीय टीम के कैंप में शामिल 14 एथलीट भी रांची पहुंचे हैं। इनकी नजर भी ओलंपिक और वर्ल्ड कप के लिए टिकट हासिल करने पर होगी।

मालूम हो अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय एथलेटिक्स फेडरेशन से इस प्रतियोगिता को ओलंपिक और वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन का दर्जा प्राप्त हुआ है।

दो दिवसीय रेस वॉक में पहली बार मॉस वाक को भी शामिल किया है।

रविवार को सुबह 5.30 बजे आम नागरिकों के लिए वॉक शुरू होगी। यह इवेंट प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं होगा।

सुबह पांच बजे से बंद रहेंगे कई रास्ते

प्रतियोगिता सुबह छह बजे से शुरू होगी। डीसी आवास से लेकर गांधी प्रतिमा तक की एक किलोमीटर की दूरी में प्रतियोगिता के लिए लेन बनाया गया है।

5.30 बजे से लेकर 10 बजे तक इस क्षेत्र में आम नागरिकों का प्रवेश बंद रहेगा।

डीसी आवास से मोरहाबादी प्रवेश करनेवाली सड़क के साथ करमटोली, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय और रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से मोरहाबादी प्रवेश करनेवाली सड़क बंद रहेगी। सभी रास्तों के प्रवेश पर बैरीकेडिंग कर दी गई है।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...