पुर्तगाल ने 1 मार्च तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लिस्बन: पुर्तगाल की संसद ने 1 मार्च तक के लिए देश में स्टेट ऑफ इमरजेंसी को रीन्यू करने की मंजूरी दे दी है। इससे सरकार को लॉकडाउन और कोविड-19 संबंधी सभी उपायों को लागू करने की अनुमति मिल गई है।

राष्ट्रपति मासेर्लो रेबेलो डी सूसा ने गुरुवार को संसद में कहा, यह 2 सप्ताह मुश्किल थे लेकिन यह उससे बेहतर तरीके से खत्म हुए, जैसे यह शुरू हुए थे।

यह दुनिया में सबसे खराब आंकड़ों के साथ शुरू हुआ और इसने हेल्थ स्ट्रक्च र पर बहुत दबाव डाला।

राष्ट्रपति ने आगे कहा कि देश को देश को ज्यादा संख्या में परीक्षण करने और टीकाकरण की चुनौती से निपटने के लिए अधिक कर्मचारियों की जरूरत है।

पुर्तगाली लोगों को यह समझना होगा कि उनके जीवन, अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य और समाज को खतरा है।

उन्होंने कहा, यूरोप और पुर्तगाल में टीकों के उत्पादन और आपूर्ति में देरी हो रही है, और अप्रैल से ही ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कर पाएंगे, तब कहीं जाकर हम सितंबर के लिए निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर पाएंगे।

बता दें कि पुर्तगाल में अब तक कोरोनावायरस के 7,78,369 मामले और 14,885 मौतें दर्ज हो चुकी हैं।

Share This Article