जेल में बंद PLFI उग्रवादी के भाई अंथोनी ने महिला से की थी छेड़खानी, पति ने कर दी हत्या

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Khunti Murder : खूंटी जेल में बंद प्रतिबंधित संगठन PLFI के सक्रिय उग्रवादी अमित टोपनो उर्फ पौलुस टोपनो के बड़े भाई अंथोनी टोपनो (28) को एक महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोप में हत्या कर दी गई।

उसका शव बुधवार को रंगरोड़ी गांव के एक कुएं से बरामद किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही तोरपा के SDPO ख्रिस्टोफर केरकेट्टा और रनिया के थाना प्रभारी विकास जयसवाल रंगरोड़ी गांव पहुंचे और हत्या (Murder) के आरोपित थॉमस टोपनो को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोटामार्टम के लिए Sadar Hospital भेज दिया।

जानकारी के अनुसार अंथोनी रविवार को सिदम गांव का मंडा मेला देखने गया था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा था।

छेड़खानी के कारण गई अंथोनी टोपनो की जान

हत्याकांड के संबंध में SDPO ख्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि अंथोनी शराब पीने के बाद थॉमस की पत्नी के साथ छेड़खानी कर रहा था। इससे उत्तेजित होकर थॉमस ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर अंथोनी की हत्या कर दी और शव को कुएं में डाल दिया।

जेल में बंद है अंथोनी का छोटा भाई

जानकारी के अनुसार अंन्थोनी तोपनो के छोटा भाई अमित टोपनो पस समय खूंटी जेल में बंद है। उस पर PLFI संगठन में रहकर कई घटनाओं का अंजाम देने का आरोप है।

अमित पर तपकरा थाना क्षेत्र के डेरांग गांव निवासी गोपाल गुड़िया और कालेट निवासी मनोज गुड़िया की हत्या सहित कई मामले दर्ज हैं।

Share This Article