झारखंड में गर्मी से नहीं मिलने वाली कोई राहत, लू से अब तक 19 लोगों की गई जान

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : प्रचंड गर्मी का प्रकोप झारखंड (Jharkhand) में गुरुवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को भी जारी है गर्मी से कोई राहत नहीं है।

राज्य के 18 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक चल रहा है। विभिन्न हिस्सों में लू लगने से 14 लोगों की मौत (Death) हो गई।

इनमें कोल्हान के 6, पलामू के 5 समेत गुमला, गिरिडीह और खूंटी केएक-एक व्यक्ति शामिल हैं। कोल्हान के सरायकेला में 4 और प. सिंहभूम और घाटशिला के गालूडीह में एक-एक मौत हुई है।

बुधवार को भी 5 लोगों की मौत हो गई थी। इस तरह अब तक उन्होंने 19 लोगों की जान ले ली है।

दो दिनों तक लू का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य में अगले दो दिनों तक लू का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। शुक्रवार से राज्य के पूर्व-उत्तर तथा दक्षिणी भागों में तेज हवा और कहीं-कहीं वज्रपात के आसार हैं।

इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रतिघंटे रहेगी। इस बदलाव से तापमान में दो डिग्री तक की कमी आ सकती है।

मेदिनीनगर का टेंपरेचर 47.4 डिग्री सेंटीग्रेड

गुरुवार को पलामू  (Palamu) और गढ़वा (Gadhwa) में भीषण गर्मी जारी रही। मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान राज्य में सबसे ज्यादा 47.4 डिग्री दर्ज किया गया।

गढ़वा में 47.1 और सरायकेला में 46.3 डिग्री सेल्सियस रहा। Ranchi में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा।

इन जिलों में भी तीखी गर्मी

राज्य में गुमला, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, रामगढ़, बोकारो, चतरा, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार आदि शहरों में भी भीषण गर्मी रही। इन जिलों का तापमान 43.0 से 45.0 डिग्री के बीच रहा।

अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री तक अधिक है। रांची में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।

Share This Article