झारखंड के 15 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, IMD ने जारी किया…

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather: झारखंड में अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। राज्य में 6 और 7 जून को Heatwave की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग (Weather Department) के मुताबिक 1 5 जिलों में एक बार फिर Heatwave का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

15 जिलों में झुलसाने वाली गर्मी से लोग परेशान

पूर्वानुमान की बात करें तो 6 जून को उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा और साहिबगंज के अलावे दक्षिणी हिस्से पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं बहेंगी।

इसे लेकर मौसम विभाग ने Yellow Alert जारी किया है। वहीं 7, 8 और 9 जून को इन जिलों के अलावे निकटवर्ती मध्य भाग रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में तपती गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

सात से नौ जून तक चलेगा लू

पूर्वानुमान के अनुसार रांची में 6 जून को तेज धूप का असर रहेगा। जबकि 7 और 8 जून को आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा।

इसके बाद 9 और 10 जून को आसमान साफ रहेगा। जबकि 11 जून को आंशिक बादल छाए रहेंगे। बताया गया कि राजधानी में अगले छह दिनों तक मौसम (Season) में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

हालांकि पिछले कुछ दिनों से रांची का तापमान 40 के पार था वह 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक घट गया है।

24 घंटे के दौरान तापमान

पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान की बात करें तो पलामू का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर 40.4 डिग्री सेल्सियस, गिरिडीह 37.5 डिग्री सेल्सियस, सरायकेला खरसावां 43.2 डिग्री सेल्सियस, चतरा 41.1 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ 41.6 डिग्री सेल्सियस, बोकारो 41.4 डिग्री सेल्सियस, पश्चिमी सिंहभूम 40.8 डिग्री सेल्सियस, गढ़वा 43.9 डिग्री सेल्सियस, गुमला 41 डिग्री सेल्सियस, लातेहार

40.2 डिग्री सेल्सियस.

वहीं इस दौरान कुछ हिस्सों में हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 35.2 मिमी गिरिडीह में रिकार्ड की गई। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Share This Article