Latest NewsUncategorizedबढ़ता जा रहा NEET UG के रिजल्ट का विवाद, सुप्रीम कोर्ट के...

बढ़ता जा रहा NEET UG के रिजल्ट का विवाद, सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे तक…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

NEET UG Result Ruckus : चंद दिन पहले NEET UG का रिजल्ट (Result) आने के बाद एक तरह से बवाल खड़ा हो गया। रिजल्ट में गड़बड़ियों का आरोप लगाया जा रहा है।

इस विषय से जुड़े विवाद बढ़ते ही जा रहे हैं। अब स्थिति यहां तक पहुंच गई कि मामलने ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के दरवाजे तक दस्तक दे दी है।

नए सिरे से परीक्षा कराने की मांग

इस एग्जाम के उम्मीदवारों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है और नए सिरे से परीक्षा आयोजित करने की मांग की जा रही है।

आरोप ये लगाया जा रहा है कि 5 मई को हुई इस परीक्षा में काफी गड़बड़ी देखी गई है।

उम्मीदवार ये तर्क दे रहे हैं कि नीट के पेपर लीक (Paper Leak) मामला संविधान के अनुच्छेद 14 में मिली समानता के अधिकार का उल्लंघन करता है।

सभी आरोपों को लेकर NTA ने अपने तरफ से सफाई दे दी है। उसने खुद को नीट एंड क्लीन बताया है। NEET-UG 2024 टॉपर्स के एक ही केंद्र से कई छात्रों का होना भी सवाल खड़ा करता है, हालांकि NTA के सूत्रों का कहना है कि उम्मीदवारों के परिणाम को लेकर कुछ गलतियां हुई हैं।

NTA ने स्पष्ट किया कि इस केंद्र के विशिष्ट उम्मीदवारों को नॉर्मलाइजेशन के माध्यम एडजस्ट से पहले ही उनके हाई स्कोर थे।

24 लाख विद्यार्थियों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

आरोप ये भी लगाया जा रहा है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार NTA ने इतना आसान पेपर क्यों बनाया। इस वर्ष 24 लाख छात्रों ने पंजीकरण करवाया था।

वहीं पिछले साल 20 लाख छात्रों ने पंजीकरण करवाया था। इसके अलावि इस साल पाठ्यक्रम में भी 15 प्रतिशत की कटौती की गई थी।

NTA के DG ने कहा कि एनटीए ने परीक्षा प्रक्रिया को आयोजित करने में पूरी पारदर्शिता अपनाई है, छिपाने के लिए कुछ भी नहीं था।

spot_img

Latest articles

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

सरायकेला में अवैध शराब पर छापा, 20 लीटर महुआ जब्त, 400 किलो जावा नष्ट

Illicit Liquor Raided in Seraikela : नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग...

खबरें और भी हैं...