मानहानि केस में कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए राहुल गांधी, अब 6 जुलाई को…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rahul Gandhi did not appear in the Court : मंगलवार को राहुल गांधी मान हानि मामले में रांची के MP MLA Court में उपस्थित नहीं हुए। इस वजह से Court ने आगे की कार्रवाई करने में असमर्थता जताई।

अब इस मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी। साल 2018 में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कांग्रेस के एक अधिवेशन में अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

क्या है मामला

BJP कार्यकर्ता नवीन झा ने तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ शिकायतवाद दायर किया था।

इसके बाद इस केस को चाईबासा की MP-MLA Court में ट्रांसफर कर दिया गया था।

इस मामले में 27 फरवरी 2024 को अदालत ने राहुल गांधी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था, जिस पर रोक लगाने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने High Court में याचिका दायर की थी। इसके बाद High Court ने इस कार्यवाही पर रोक लगा दी थी।

Share This Article