Latest NewsUncategorizedआतंकियों ने अचानक सेना के एक पोस्ट पर किया हमला, आतंकियों और...

आतंकियों ने अचानक सेना के एक पोस्ट पर किया हमला, आतंकियों और सुरक्षा बलों के जवानों के बीच मुठभेड़ जारी..

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Terrorist Attack : मंगलवार की देर रात जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के डोडा (Doda) में आतंकवादियों (Terrorists) ने अचानक सेना के एक पोस्ट पर अटैक कर दिया।

बुधवार की सुबह भी आतंकियों और सुरक्षा बलों के जवानों के बीच मुठभेड़ (Encounter) जारी है। पिछले तीन दिनों में यह तीसरी आतंकी घटना है।

दो जवानों के घायल होने की सूचना

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस ने कहा, “डोडा के चतरगला इलाके में सेना और पुलिस की संयुक्त चौकी पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।”

शुरुआती गोलीबारी में दो जवानों के घायल होने की सूचना है।

आतंकियों की तलाश कर रहे थे जवान

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन ने बताया कि जिले के चतरगला इलाके में 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की एक संयुक्त चौकी पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की।

सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब सुरक्षा बलों ने मंगलवार शाम को कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) के पास एक गांव पर हमला करने वाले आतंकवादियों की तलाश में एक व्यापक अभियान शुरू किया है।

आतंकवादियों की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। दो अन्य के घायल होने के की भी खबर थी। पुलिस ने बताया कि कठुआ अभियान में सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया है।

चार दिन पहले श्रद्धालुओं की बस पर आतंकियों ने किया था हमला

जम्मू क्षेत्र में यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब हाल में आतंकवादियों ने श्रद्धालुओं को शिव खोड़ी मंदिर से कटरा ले जा रही एक बस पर पोनी इलाके में तेरयाथ गांव के पास रविवार को गोलीबारी कर दी थी।

हमले के बाद बस खाई में जा गिरी थी। इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई थी और 41 लोग जख्मी हो गए थे।

आतंकियों के स्केच जारी, सूचना देने पर 20 लाख का इनाम

जम्मू कश्मीर पुलिस ने रियासी में बस पर हुए आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों की सूचना देने पर 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

Sketch

वहीं, जम्मू कश्मीर पुलिस ने रियासी आतंकी हमले में शामिल आतंकवादी का स्केच जारी किया।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...