Latest Newsझारखंडजब सचिन ने हॉग से कहा था, ऐसा फिर कभी नहीं होगा

जब सचिन ने हॉग से कहा था, ऐसा फिर कभी नहीं होगा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपने क्रिकेट करियर के दौरान कई बार अपने फैन्स और उन खिलाड़ियों को ऑटोग्राफ दे चुके हैं, जिनके साथ या जिनके खिलाफ वह खेले हैं। और ऐसा ही एक ऑटोग्राफ उन्होंने 2007 में आस्ट्रेलिया के पूर्व चाइनामैन गेंदबाज ब्रैड हॉग को दिया था।

पांच अक्टूबर 2007 को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में वनडे सीरीज के तीसरे मैच के दौरान भारत को जीत के लिए 291 रन का लक्ष्य मिला था।

सचिन उस मैच में गौतम गंभीर के साथ पारी की शुरुआत करने आए थे और हॉग ने 27वें ओवर में सचिन को बोल्ड कर दिया था।

हॉग ने द संडे ऐज से कहा था कि मैच के बाद वह सचिन के पास उनसे उसी तस्वीर पर ऑटोग्राफ लेने गए थे। सचिन ने बड़ी सादगी से ऑटोग्राफ तो दिया, लेकिन तस्वीर पर यह भी लिख दिया था कि अब वह अगली बार दोबारा कभी उन्हें आउट नहीं कर पाएंगे।

हॉग ने उस समय द संडे ऐज से कहा था, मैंने उस मैच में उन्हें आउट कर दिया था और फिर उनसे अपने लिए ऑटोग्राफ देने के लिए कहा था। उन्होंने मुझे ऑटोग्राफ दिया और मेरे लिए एक मैसेज भी लिखा, यह फिर कभी दोबारा नहीं होगा। हॉग।

सचिन की कही हुई बातें बिल्कुल ठीक निकलीं और हॉग फिर उसके बाद कभी दोबारा सचिन का विकेट नहीं ले पाए। लेकिन वह ऑटोग्राफ हॉग के लिए एक कीमती चीज की तरह है।

हॉग ने कहा, यह थोड़ा कीमती है। यह सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी के साथ मैदान पर खेलना सम्मान की बात है। उन्हें गेंदबाजी करना एक शानदार अनुभव है। अगर मैं वहां हूं, तो मैं उनसे मुकाबला करने और उनके लिए जीवन को कठिन बनाने के लिए हूं।

युवराज सिंह के शतक के बावजूद भारत को उस मैच में 47 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

spot_img

Latest articles

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

खबरें और भी हैं...