जामुन की जंग में दादा ने अपने आठ साल के पोते को मार डाला!

0
17
Palamu Murder Case
Advertisement

Palamu Murder Case : घटना पलामू (Palamu) जिले के पांडु थाना क्षेत्र के लवर पांडु की है। यहां जामुन चुनने को लेकर हुए विवाद में एक आठ साल के मासूम अंकित मेहता की पीट-पीटकर मार डाला गया।

बच्चे की हत्या का आरोप उसके दादा राजेश्वर मेहता पर ही लगा है। मृतक की मां सुषमा देवी की शिकायत पर मेदिनीनगर शहर थाना (Medininagar City Police station) में FIR दर्ज कर ली गयी है।

पुलिस ने आरोपी दादा को हिरासत में ले लिया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम MRMCH में हुआ।

खेलते-खेलते हुआ विवाद

सुषमा देवी ने बताया कि अंकित कुमार मेहता और उसकी गोतनी का बेटा प्रिंस कुमार मेहता (6) गुरुवार शाम गांव में लुका-छुपी खेल रहे थे। खेलते-खेलते दोनों भगवान यादव के जामुन के पेड़ के नीचे जामुन खाने चले गये।

जामुन चुनने को लेकर दोनों बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। प्रिंस ने अपने दादा से शिकायत की, जिसके बाद राजेश्वर मेहता ने बांस की छड़ी से अंकित की पिटाई कर दी।

गंभीर हालत में घर पहुंचा अंकित

अंकित गंभीर हालत में घर पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। जब अंकित के पिता प्रिंस के घर गये, तो वहां पर प्रिंस की मां, दादी सहित अन्य लोगों ने उल्टा झगड़ा शुरू कर दिया।

अंकित की गंभीर हालत देखकर उसे पहले पांडू स्वास्थ्य केंद्र और फिर विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए MRMCH मेदनीनगर रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान गुरुवार रात उसकी मौत हो गयी।

बच्चे के पिता ने अपने पिता के लिए मांगी कड़ी सजा

Postmortem कराने आये अंकित के पिता सत्येंद्र कुमार मेहता ने बताया कि पहले से राजेश्वर मेहता के साथ विवाद चल रहा था। बच्चों की लड़ाई में बड़े होकर समझाने के बजाय उसके बेटे की पिटाई की गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी। सत्येंद्र ने पुलिस प्रशासन से राजेश्वर मेहता को कड़ी सजा देने की मांग की है।