Homeझारखंडसच्चाई को कोई हमेशा जंजीर से बांधकर नहीं जा सकता, पूर्व CM...

सच्चाई को कोई हमेशा जंजीर से बांधकर नहीं जा सकता, पूर्व CM हेमंत सोरेन ने…

Published on

spot_img

former CM Hemant Soren said: झारखंड के पूर्व CM और JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने शनिवार को अपने आवास पर JMM कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में एक बार फिर झारखंडियों की सरकार बनेगी।

भारतीय जनता पार्टी के नाम का जिक्र किए बगैर उन्होंने कहा कि इनकी ताबूत में आखिरी कील ठोकने का वक्त आ गया है। वह वक्त भी आने वाला है, जब दीया लेकर ढूंढ़ने से भी उनका नामोनिशान नहीं मिलेगा।

सोरेन ने कहा कि राज्य में निर्धारित समय से पहले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) कराने की तैयारी चल रही है, लेकिन हम हमेशा और हर परिस्थिति में तैयार हैं।

उन्होंने चुनौती भरे अंदाज में कहा, “आप कल चुनाव की घोषणा करें, परसों आपका सफाया हो जाएगा।”

JMM नेता ने हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के नतीजे का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता ने उन्हें ऐसी लाठी मारी है कि उनकी कराह तक नहीं निकल पा रही है। जिन लोगों ने जाति, धर्म, अगड़ा-पिछड़ा, अमीर-गरीब के नाम पर एक-दूसरे को लड़ाने में डिग्री हासिल की है, उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी।

उन्होंने दोहराया कि केंद्र सरकार के खिलाफ कोई भी खड़ा ना हो पाये, इसकी जुगत भिड़ाई जा रही है। उसी का परिणाम है कि आज दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल में बंद हैं। मुझे सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र में फंसाकर पांच महीने तक जेल में रखा गया, लेकिन अदालत के फैसले के बाद मैं आज सबके बीच हूं। भगवान के घर में देर है, लेकिन अंधेर नहीं। सच्चाई को कोई हमेशा जंजीर से बांधकर नहीं रख सकता। सूरज-चांद को कोई भी बादल हमेशा के लिए नहीं ढक सकता।

सोरेन ने कहा कि उन्होंने देखा कि जेल के अंदर कई ऐसे आदिवासी और गरीब हैं, जिन्हें षड्यंत्र के तहत भेजा गया है। उनकी स्थिति देखकर बेहद तकलीफ होती है।

उन्होंने पड़ोस के राज्यों में आदिवासी CM बनाए जाने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि झारखंड में मिली पराजय के चलते उन्हें ऐसा निर्णय लेना पड़ा, लेकिन हकीकत यह है कि वे आदिवासी के नाम पर केवल रबर स्टांप की भूमिका में हैं।

spot_img

Latest articles

बोकारो में बाइक सवार अपराधियों ने फैलाई दहशत, बांधडीह रेलवे साइडिंग पर ट्रैक्टर चालक को मारी 4 गोलियां

Jharkhand News: बोकारो के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांधडीह रेलवे साइडिंग पर मंगलवार...

नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण का दोषी आशिक खान को 20 साल की सजा

Jharkhand News: देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को शादी का...

रांची में होम गार्ड भर्ती पर संकट! झारखंड हाई कोर्ट में याचिका

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में हो रही होम गार्ड भर्ती के खिलाफ...

बैंक ऑफ बड़ौदा लूटकांड का खुलासा!, 8 अपराधी गिरफ्तार, 5 लाख की लूट में…

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में 1 सितंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा...

खबरें और भी हैं...