Homeझारखंडझारखंड में 45 लाख से अधिक महिलाओं को प्रति माह ₹1000 की...

झारखंड में 45 लाख से अधिक महिलाओं को प्रति माह ₹1000 की मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Incentive Amount of ₹ 1000 per Month to Women: राज्य में महिलाओं की सशक्तीकरण के लिए मुख्यमंत्री बहन-बेटी मई-कुई स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना लागू कर दी गयी है।

कैबिनेट (Cabinet) के फैसले के बाद महिला, बाल विकास विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

इस योजना के तहत राज्य की 45 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये प्रोत्साहन मिलेगा। इसका लाभ 21 से 50 वर्ष की उम्र वाली गरीब महिलाओं को दिया जायेगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए योग्यता भी तय की गयी है।

आर्थिक लाभ प्राप्त करने लिए आवेदिका का पहचान पत्र, आधार कार्ड, परिवार का अंत्योदय अन्न योजना कार्ड, पीला रंग का राशन कार्ड, गुलाबी कार्ड या सफेद राशनकार्ड धारी को इसका लाभ मिलेगा।

Income Tax भरने वाले, सरकारी नौकरी करने वाले परिवार को इसका लाभ नहीं मिलेगा। EPF धारी महिला इस योजना की पात्र नहीं होगी। अन्य किसी योजना से पेंशन पा रही महिला को भी इसका लाभ नहीं मिलेगा।

महिला विकास विभाग ने योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आधार की आवश्यकता को अनिवार्य किया है और बैंक खाता या पोस्ट ऑफिस का खाता से आधार लिंक कराना होगा।

हालांकि, जिनका आधार लिंक नहीं है वे भी दिसंबर तक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। सरकार का मानना है हर माह 1000 रुपये की राशि से महिलाओं का शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण सहित हर छोटी-छोटी जरूरतेंं पूरी की जा सकेंगी। आवेदन के लिए जल्द ही पोर्टल जारी किया जायेगा।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...