Homeझारखंडकेरोसिन छिड़क कर आग लगाने से महिला की मौत, मायके वालों ने...

केरोसिन छिड़क कर आग लगाने से महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Published on

spot_img

“Woman Dies in Kerosene Fire; Parents Accused” : लातेहार जिले के सदर थाना अंतर्गत होटवाग गांव में बुधवार की रात करीब 10 बजे एक महिला ने अपने शरीर में केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली।
घटना के बाद आनन-फानन में महिला को सदर अस्पताल लाया गया। यहां से RIMS ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतका का नाम रंजन राम की पत्नी कौशल्या देवी बताया गया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पति रंजन राम से झगड़ा होने के बाद कौशल्या देवी ने शरीर में केरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा ली। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में महिला को सदर Hospital पहुंचाया।

जहां से प्राथमिक इलाज के बाद महिला को रिम्स रेफर किया गया। यहां से रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही कौशल्या के भाई बाबूलाल राम ने बहनोई रंजन राम, सास, ससुर, पति के भाई और भाभी पर मारपीट कर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए आग लगाने का आरोप लगाया है।

दहेज को लेकर पति करता था मारपीट

भाई ने कहा कि शादी के बाद एक साल तक रिश्ता ठीक रहा। उसके बाद दहेज को लेकर ससुराल वाले उसकी बहन के साथ हमेशा मारपीट करते थे।

इस मामले को लेकर कई बार समझौता भी हुआ, लेकिन कोई हल नहीं निकला। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले भी बहन से बात हुई थी।

उसने बताया था कि पति द्वारा मारपीट की गयी है। उन्होंने बताया के रात 11 बजे घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद सभी परिजनों ने अपना मोबाइल बंद कर लिया।

spot_img

Latest articles

रांची में दहेज के लिए तीन तलाक, महिला ने पति और ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस

Jharkhand News: रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में दहेज को लेकर एक महिला...

नामकुम में बकरी चोरी करने पहुंचे तीन आरोपियों की पिटाई, पुलिस ने हिरासत में लिया

Jharkhand News: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के प्लांडू गड़के गांव में रविवार को...

बाजार से घर लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म, दो युवक गिरफ्तार

Jharkhand News: खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक नाबालिग के...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी, इजरायल ने मानी शर्तें, अब हमास की बारी

US President Trump gave a stern warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को...

खबरें और भी हैं...