झारखंड में कब होगा विधानसभा चुनाव?, 27 अगस्त को…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Assembly Election : झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) की घोषणा सितंबर में होने की संभावना है।

27 अगस्त को द्वितीय पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची (Voter List) का प्रकाशन होगा। इसके बाद केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम झारखंड का दौरा करेगी।

टीम के दौरा करने के 15 दिन के अंदर चुनाव की घोषणा हो सकती है। 15 सितंबर के बाद चुनाव की घोषणा हो सकेगी।

झारखंड के अलावा महाराष्ट्र (Maharastra) में भी विधानसभा चुनाव की घोषणा होनी है।

PM मोदी आ सकते हैं झारखंड

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले PM मोदी झारखंड आ सकते हैं। सितंबर के पहले या दूसरे हफ्ते में प्रधानमंत्री का संताल परगना के दुमका (Dumka) आने की संभावना है।

राहुल गांधी अगले महीने आएंगे झारखंड

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस (Congress) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अगले महीने झारखंड से चुनावी शंखनाद करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी इसकी तैयारी कर रही है। खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है।

Share This Article