BJP को झारखंडी बहनों की खुशी रास नहीं आई: हेमंत सोरेन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hemant Soren Said : झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना पर रोक लगाने के लिए High Court में जनहित याचिका दाखिल की गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सवाल किया है कि आखिर BJP राज्य की बहनों की भलाई क्यों नहीं चाहती?

आखिर उन्हें मंईयां योजना से इतनी तकलीफ क्यों है? उनकी मुझसे तकलीफ और खीज समझ आती है, पर झारखंडियों के हितों पर लगातार कुठाराघात चिंतनीय है। CM ने कहा है कि हम उनकी यह मंशा कभी सफल नहीं होने देंगे।

इसी मामले में JM ने Social Media पर आरोप लगाया है कि भाजपा के इशारे पर यह किया गया है। JMM ने लिखा है कि BJP को झारखंडी बहनों की खुशी रास नहीं आई।

वह अपनी पूरी शक्ति लगा कर, झूठ फैला कर, सारे प्रपंच कर हेमंत सोरेन और मंईयां योजना नहीं रोक पाये, तो लग गये हैं अब लटकाओ, भटकाओ और फंसाओ नीति के तहत योजना रद्द करवाने में। मुख्यमंत्री Hemant Soren ने JMM के इस पोस्ट को X पर रिपोस्ट किया है।

Share This Article