Homeझारखंड‘इंडिया’ गठबंधन के सभी दल मिलकर लड़ रहे विधानसभा चुनाव : विनोद...

‘इंडिया’ गठबंधन के सभी दल मिलकर लड़ रहे विधानसभा चुनाव : विनोद पांडेय

Published on

spot_img

Press Conference Held Towards ‘India’ Alliance: शनिवार को ‘INDIA ’गठबंधन की ओर प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।

इसमें JMM के महासचिव और प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, (Vinod Kumar Pandey) कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, RJD की अनीता, CPI (ML) के शिवेंदु मौजूद रहे।

विनोद पांडेय ने कहा कि 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होना है। इस चुनाव को गठबंधन के सभी दल साथ मिलकर लड़ रहे हैं। विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर सबकुछ साफ हो गया है।

उन्होंने कहा कि एक-दो सीटों पर बात हो रही है। धनवार विधानसभा सीट पर माले के साथ दोस्ताना संघर्ष होगा। JMM 43 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

पहले चरण में JMM 23 और दूसरे चरण में 20 पर चुनाव लड़ेगी। CPI ML 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। निरसा, सिंदरी और बगोदर से गठबंधन के साथ चुनाव माले लड़ रही है। आरजेडी को 6 सीटें मिली हैं।

30 सीटों पर लड़ रही कांग्रेस

केशव महतो कमलेश (Keshav Mahato Kamlesh) ने कहा कि हमलोग गठबंधन में साथ मिलकर 30 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। जहां भी कुछ विवाद था, उसे बातचीत कर सुलझा लिया गया है।

एक बात है कि हमें उम्मीदवारों की लिस्ट मिली थी। कहीं से 15 लोगों के आवेदन मिले थे तो कहीं से 35। ऐसे में जाहिर है कि टिकट नहीं मिलने से नाराजगी तो होगी।

फिर हमलोगों ने आपस में बैठक कर विवादों को सुलझा लिया है। अब जो अधिकृत उम्मीदवार हैं, उन्हें सर्वसम्मति से समर्थन दिया जा रहा है।

RJD की सीटों को लेकर सवाल पर अनीता ने कहा कि पिछली बार हमें 7 सीटें मिली थीं। इस बार 6 सीटें मिली हैं। गठबंधन में हम छोटी-छोटी चीजें नहीं देखते। एक सीट कम पर उन्होंने कहा कि यह लालू यादव का त्याग है।

spot_img

Latest articles

ट्रंप बोले- भारत पर टैरिफ लगाना मुश्किल था ; भारत ने कहा- अपनी जरूरतें पहले

President Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक नीति ने दुनिया भर...

हजरत रिसालदार शाह बाबा के 218वें उर्स पर चादरपोशी, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज ने दी मुबारकबाद

218th Annual Urs: राजधानी रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की...

खबरें और भी हैं...

ट्रंप बोले- भारत पर टैरिफ लगाना मुश्किल था ; भारत ने कहा- अपनी जरूरतें पहले

President Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक नीति ने दुनिया भर...