रांची डीसी ने शहर अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों पर होगी कार्रवाई

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi DC Conducted Surprise Inspection: रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री (Manjunath Bhajantri) ने आज शुक्रवार को शहर अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

DC ने कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी और बायोमेट्रिक हाजिरी का गहन निरीक्षण (Biometric Attendance inspection) किया।

इस दौरान एक लिपिक और एक राजस्व कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिसके बाद DC ने दोनों को शो-कॉज़ नोटिस (Show-Cause Notice) जारी करने का निर्देश दिया।

लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर

निरीक्षण के दौरान DC ने अंचल अधिकारी मुंशी राम (Munshi Ram) से दाखिल-खारिज के लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पंजी-2 के परिशोधन पोर्टल पर कार्य में तेजी लाने और सभी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

अंचल कार्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए DC ने कार्यालय की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अंचल अधिकारी को कार्यालय की सुविधाओं में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।

DC ने सभी अंचल कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने, दक्षता और पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का सख्त निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि कार्यालय को साफ-सुथरा रखने के साथ सभी कर्मचारियों की उपस्थिति और प्रस्थान की जांच बायोमेट्रिक हाजिरी के माध्यम से की जाएगी।

Share This Article