सुखदेव नगर थाना प्रभारी पर महिला ने बदसलूकी का लगाया आरोप, SSP से…

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Misbehavior Complain against police station in-charge : राजधानी Ranchi के सुखदेवनगर (Sukhdev Nagar) थाना प्रभारी पर सिख परिवार के घर पर जबरन घुसकर गाली-गलौज और महिलाओं के साथ बदसलूकी (Misbehavior) करने का मामला सामने आया है।

बजरा स्थित सर्वेशवरी नगर की रहने वाली परविंदर कौर ने थाना प्रभारी पर यह आरोप लगाया है। रांची SSP से लिखित शिकायत की है। इसकी कॉपी DGP को भी दी है।

छेड़खानी का भी आरोप

शिकायत में महिला ने कहा है कि 19 दिसंबर की रात उनके घर के गेट को कोई जोर-जोर से पीट रहा था। बाहर निकली तो नशे में धुत सुखदेवनगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, उनके सहकर्मियों और विनीत खत्री (मेट्रों गली रोड निवासी) जबरन घर में घुसे और मेरे व मेरे पति, देवर और ननद के साथ बदतमीजी की।

परविंदर कौर ने आरोप लगाया कि सुखदेवनगर थाना प्रभारी की हह पर विनीत खत्री ने उनके साथ छेड़खानी की। मेरे पति और देवर की पगड़ी भी खींचकर खोल दी।

घटनाक्रम का Video फुटेज भी देने की बात महिला ने कही है।

पहले आरोपी की बहन ने पति पर लगाया था छेड़खानी का आरोप

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि विनीत खत्री की बहन अरतीका खत्री ने बीते 29 अप्रैल को सुखदेवनगर थाना में मेरे पति शक्ति सिंह लोहिया और मेरे ससुर गजेंद्र सिंह लोहिया के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

अरतीका खत्री ने आरोप लगाया था कि शक्ति सिंह लोहिया उनकी बेटी को छेड़ता है और गजेंद्र सिंह लोहिया उसके साथ अभद्र तरीके से बात करते हैं।

इसके बाद दोनों ने विक्रम आंनद न्यायिक दंडाधिकारी रांची के न्यायालय में 29 मई को जमानत ले ली थी।

Share This Article