बिहार विधानसभा चुनाव में भी दस्तक देगा JMM, 12 सीटों पर फाइट करने का…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JMM in Bihar Assembly Election : बिहार (Bihar) में सियासत का पारा Hot है। इस बीच यह महत्वपूर्ण न्यूज सामने आ रहा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) में शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री Hemant Soren की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) में भी दस्तक देने का मन बना लिया है।

पार्टी कम से कम 12 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। पार्टी का तर्क है कि बिहार के सीमावर्ती जिलों में पार्टी का मजबूत जनाधार है।

पार्टी RJD और Congress के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी। झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में ही पार्टी फोकस करेगी।

बता दें कि वर्ष 2020 के चुनाव में झामुमो ने अकेले ही चुनाव लड़ा था. लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। इस बार झारखंड में राजद व कांग्रेस को पर्याप्त प्रतिनिधत्व दिया गया था।

इन सीटों पर है पार्टी का दावा 

तारापुर, कटोरिया, मनिहारी, झाझा, बांका, ठाकुरगंज, रूपौली, रामपुर, बनमनखी, जमालपुर, पीरपैती और चकाई विधानसभा की सीट।

 

Share This Article