HomeझारखंडJSSC CGL Paper Leak : CID ने जारी किया नंबर, आपके पास...

JSSC CGL Paper Leak : CID ने जारी किया नंबर, आपके पास है पेपर लीक से जुड़े कोई साक्ष्य तो तुरंत इस नंबर पर भेजे…

Published on

spot_img

JSSC CGL Paper Leak : झारखंड (Jharkhand) में JSSC CGL परीक्षा-2023 के पेपर लीक (Paper Leak) मामले में जांच के बीच राज्य CID ने एक बड़ा कदम उठाते हुए आम जनता से सहयोग की अपील की है।

CID ने कहा है कि यदि किसी के पास JSSC CGL पेपर लीक से संबंधित कोई साक्ष्य (दस्तावेज, ऑडियो-वीडियो) या कोई अन्य जानकारी (Evidence) है, तो उसे मोबाइल नंबर 9934309058 या ई-मेल आईडी sp-cid@jhpolice.gov.in पर साझा कर सकते है।

इसके अलावा, किसी भी कार्य दिवस पर CID कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अनुसंधानकर्ताओं से मुलाकात कर जानकारी दी जा सकती है।

CID ने आश्वासन दिया है कि जानकारी देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

हाईकोर्ट ने दिए थे FIR के आदेश

बताते चलें पेपर लीक मामले में झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) में जनहित याचिका दायर की गई थी।

मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव और न्यायमूर्ति दीपक रोशन की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए तत्काल FIR दर्ज करने का निर्देश दिया था।

साथ ही, कोर्ट ने JSSC CGL परीक्षा-2023 का परिणाम अगले आदेश तक घोषित नहीं करने के भी निर्देश दिए हैं।

SIT  का गठन

पेपर लीक मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड पुलिस के DGP अनुराग गुप्ता ने  SIT (विशेष जांच दल) का गठन किया है।

SIT का नेतृत्व CID DIG संध्या रानी मेहता करेंगी। टीम में CID SP निधि द्विवेदी, रांची ग्रामीण SP सुमित कुमार अग्रवाल, DSP अमर कुमार पांडेय और DSP मुन्ना प्रसाद गुप्ता को शामिल किया गया है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...