हजारीबाग हिंसा पर राज्यपाल ने सीएम को किया सचेत

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Violence occurred on the day of Mahashivratri: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राज भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की।

बातचीत के दौरान राज्यपाल ने हजारीबाग में महाशिवरात्रि के दिन हुई हिंसा की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया।

पेसा कानून पर जल्द नियमावली गठित करने के निर्देश

राज्यपाल ने राज्य में पेसा कानून को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए जल्द से जल्द नियमावली गठित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने सरकार से इस दिशा में त्वरित कदम उठाने को कहा।

सामाजिक सौहार्द बहाल करने पर बल

राज्यपाल ने प्रशासन को निर्देश दिया कि हजारीबाग हिंसा के बाद सामाजिक सौहार्द बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

साथ ही उन्होंने कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करने पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को भरोसा दिलाया कि सरकार सभी आवश्यक कदम उठाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share This Article