Latest Newsकरियरझारखंड 1 मार्च से इन सब को खोलने की दी गई सशर्त...

झारखंड 1 मार्च से इन सब को खोलने की दी गई सशर्त अनुमति, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की अधिसूचना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड में एक मार्च से कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं की ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही कोचिंग संस्थानों, सार्वजनिक कार्यक्रमों और खेल गतिविधियों की भी सशर्त अनुमति दी गई है।

इस संबंध में मुख्य सचिव सुखेदव के हस्ताक्षर से आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

आपदा प्रबंधन विभाग ने मंगलवार को जारी आदेश में बताया है कि कंटेनमेंट जोन के बाहर इन कक्षाओं की ऑफलाइन पढ़ाई के दौरान केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग से जारी एसओपी का सख्ती से पालन करना होगा।

इसके अलावा सभी कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान भी 1 मार्च से खुल जाएंगे।

इस दौरान यूजीसी के निर्देशों का पालन करना होगा।

इसी तरह से सभी स्किल एवं आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान भी 1 मार्च से खुल जाएंगे। सभी कोचिंग संस्थानों को भी 1 मार्च से खोलने की अनुमति दी गयी है।

इसके अलावा हॉल के क्षमता के 50 फीसदी में 1000 तक के लोगों की भीड़ एकत्रित होने वाले कार्यक्रमों को भी अनुमति दी गयी है।

सिनेमा हॉल भी 50 फीसदी क्षमता के साथ 1 मार्च से खुलेगा, जबकि सभी मनोरंजन पार्कों को भी खोलने की अनुमति दी गयी है।

इसके अलावा 1000 दर्शकों की क्षमता के साथ खेल गतिविधि भी शुरू करने की अनुमति दी गयी है।

साथ ही खिलाड़ियों के लिए स्वीमिंग पुल भी खोलने की अनुमति दी गयी है।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...