मंडी का कानून किसान के सर पर से छप्पर हटाने वाला कानून है: योगेंद्र यादव

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जयपुर: सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र के कृषि कानून आने वाली पीढ़ी के लिए दरवाजे बंद कर देंगे और मंडी व्यवस्था बंद होने से देश का किसान बर्बाद हो जाएगा।

स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव ने संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा राजस्थान के सीकर में आयोजित किसान महापंचायत में कहा कि मंडी का कानून किसान के सर पर से छप्पर हटाने वाला कानून है और मंडी नहीं बचेगी तो सरकारी खरीद नहीं होगी,अगर मंडी की व्यवस्था चली गई तो पंजाब और हरियाणा का किसान तो बर्बाद हो ही जायेगा .. अपने यहां के किसान भी बर्बाद होंगे।

यादव ने कहा,‘‘ प्रधानमंत्री मोदी इन कानूनों से जो कर रहे हैं … वे हमारी आने वाली पीढ़ी के लिये दरवाजे बंद कर रहे हैं।

मंडी अगर बंद होती है तो किसानों के उत्पाद की सरकारी खरीद भी बंद होगी और अगर यह बंद होगी तो जल्दी ही राशन की दुकान भी बंद होगी क्योंकि सरकार मंडी में जो खरीद करती है वही गेहूं और चावल हमें राशन की दुकान पर मिलता है।

’’ उन्होंने कहा कि इस संयुक्त किसान मोर्चे में देश के 450 किसान संगठन इकठ्ठे हो गये हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘पिछले तीन महीने मोदी, उनके दरबारियों, नेताओं की तमाम कोशिशों के बावजूद इन 450 संगठनों में से एक भी संगठन अभी तक टूटा नहीं है।’’

यादव ने कहा कि ये कृषि कानून तो रद्द होंगे ही होंगे, हम केंद्र सरकार से फसलों के दाम की गांरटी भी लेंगे।

Share This Article