हरिद्वार दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बैरागी कैंप में कई परियोजनाओं का लोकार्पण

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देहरादून: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचे। उनके आगमन को लेकर जनसभा स्थल बैरागी कैंप में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है और रैली को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है। इस दौरान वे करीब 1100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिनमें सड़क, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, पर्यटन और बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

सभा के बाद अमित शाह राज्य सरकार के चार वर्षों के विकास कार्यों को दर्शाती राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे। इस प्रदर्शनी में राज्य में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण निर्णयों को विभिन्न विभागों द्वारा मॉडल, फोटो और डिजिटल प्रस्तुति के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

बता दें कि बैरागी कैंप में न्याय संहिता” थीम पर एक विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की गई है, जिसमें नए आपराधिक कानूनों, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में भी भाग लेंगे, जहां सरकार की विकास योजनाओं, उपलब्धियों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा हरिद्वार में संतों के साथ उनकी बैठक भी प्रस्तावित है।

 

 

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।