रेल लाइन मरम्मत के कारण कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों को परेशानी की आशंका

आद्रा रेल मंडल में 17 से 22 मार्च तक रोलिंग ब्लॉक के कारण कई मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस सहित कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Many Trains Cancelled Due to Railway Line Repairs: आद्रा रेल मंडल में रेल लाइन को ठीक करने के लिए 17 से 22 मार्च तक रेलवे द्वारा रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान पटरियों की मरम्मत और जरूरी तकनीकी कार्य किए जाएंगे।

इसी कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। रेलवे की ओर से 6 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द करने की घोषणा की गई है।

इसके अलावा 2 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन के साथ चलाया जाएगा। इस निर्णय से झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के हजारों यात्रियों पर असर पड़ सकता है।

कुछ ट्रेनों का मार्ग भी बदला गया

रेलवे के अनुसार 18 मार्च को टाटानगर से चलने वाली ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। यह ट्रेन चांडिल, गुंडाबिहार और मुरी के रास्ते होकर हटिया तक पहुंचेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

इन तारीखों में रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 17, 19, 20 और 22 मार्च को ट्रेन संख्या 68077/68078 आद्रा–भागा–आद्रा मेमू का संचालन रद्द रहेगा। वहीं 17, 20 और 22 मार्च को ट्रेन संख्या 68090/68089 आद्रा–मेदिनीपुर–आद्रा मेमू नहीं चलेगी। इसके अलावा 17, 20 और 22 मार्च को ट्रेन संख्या 68079/68080 भोजूडीह–चंद्रपुरा–भोजूडीह मेमू का परिचालन भी बंद रहेगा।

कुछ ट्रेनें आंशिक मार्ग तक ही चलेंगी

रेलवे ने बताया कि टाटानगर–आसनसोल मेमू और बराभूम मेमू (ट्रेन संख्या 68056/68060) को 16 मार्च को केवल आद्रा स्टेशन तक ही चलाया जाएगा। आद्रा से आसनसोल के बीच इन ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को पहले से योजना बनाकर यात्रा करने की सलाह दी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।