
Jharkhand Land Services : झारखंड में जमीन और संपत्ति से जुड़े कामों पर अस्थायी ब्रेक लग गया है। राज्यभर में 1 मई से 4 मई तक रजिस्ट्री, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) और अन्य सभी भूमि सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी।
इसका मुख्य कारण Jharbhoomi Portal का तकनीकी रूप से डाउन होना बताया गया है, जिससे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी अवर निबंधकों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि इस अवधि में कोई भी रजिस्ट्री या म्यूटेशन कार्य नहीं किया जाएगा।
क्या-क्या सेवाएं रहेंगी बंद?
* जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री
* दाखिल-खारिज (Mutation)
* लगान रसीद जारी करना
* ऑनलाइन अमीन बुकिंग
* मैरिज रजिस्ट्रेशन
मैरिज रजिस्ट्रेशन भी प्रभावित
निबंधन कार्यालयों में पिछले कुछ दिनों से सॉफ्टवेयर और ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम में समस्या चल रही है।
हालांकि 29 अप्रैल से पेमेंट प्रोसेस शुरू हो गया है, लेकिन सर्वर स्लो होने की वजह से काम अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया है।
सरकार का निर्देश
विभाग ने स्पष्ट किया है कि
* स्व-मोटो म्यूटेशन के मामलों में किसी भी ट्रांजेक्शन का डेटा सुरक्षित रखा जाएगा
*सिस्टम ठीक होते ही सभी सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी

