7 मई को पटना में ट्रैफिक पर ब्रेक: शपथ ग्रहण समारोह के कारण रूट डायवर्जन लागू

पटना में 7 मई को शपथ ग्रहण समारोह के चलते ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, कई मार्ग बंद रहेंगे और सिर्फ पासधारक वाहनों को एंट्री मिलेगी, निकलने से पहले जान लें पूरा प्लान।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बिहार : बिहार में कल यानी 7 मई को बड़ा दिन है। कल सम्राट कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी की मौजूदगी की भी संभावना जताई जा रही है। बता दें शपथ ग्रहण समारोह को लेकर रुट डायवर्ट किए गए हैं। राजधानी पटना में अगर आप किसी काम से बाहर निकल रहे हैं तो एक बार खबर जरुर पढ़ लें।

सिर्फ इन वाहनों को मिलेगी एंट्री

पटना में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एम्बुलेन्स, शव वाहन, आमंत्रित अतिथि,पास धारक को छोड़कर को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे कार्यक्रम समाप्ति तक सामान्य वाहनों के परिचालन के रूट डायवर्जन तो कहीं मुख्य मार्ग पर वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।

इन रास्तों में प्रवेश होगा वर्जित

पटना के जेपी गोलंबर से डाकबंगला चौराहा तक एवं डाकबंगला चौराहा से पटना जंक्शन गोलंबर तक के मार्ग, रामगुलाम चौक से दक्षिण एक्जीविशन रोड में सड़क पर, जिलाधिकारी आवास (चिल्ड्रेन पार्क) से पुलिस लाइन तिराहा तक, गांधी मैदान के बाहर चारों तरफ सड़क पर किसी भी प्रकार के वाहन/ठेला/खोमचा की पार्किंग वर्जित है। इसी तरह गांधी मैदान के अन्दर किसी भी प्रकार के वाहन/ठेला/खोमचा का प्रवेश वर्जित रहेगा।

 

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.