खूंटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PLFI के 3 हार्डकोर उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

खूंटी पुलिस ने PLFI के तीन हार्डकोर उग्रवादियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। कार्रवाई में हथियार, कारतूस, मोबाइल और संगठन से जुड़े पर्चे बरामद किए गए।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Khunti Police : खूंटी पुलिस को उग्रवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। कर्रा थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के तीन हार्डकोर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हथियार, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और संगठन से जुड़े पर्चे बरामद किए हैं।

खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कर्रा थाना क्षेत्र के जंगल में PLFI उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने और लेवी वसूली की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद तोरपा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी टीम का गठन किया गया।

पुलिस ने अभियान चलाकर तीनों उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सामुएल गुड़िया, धीरज संवासी और सुनील संवासी शामिल हैं। पूछताछ में तीनों ने कई उग्रवादी घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

जांच में सामने आया कि 30 अप्रैल को कर्रा थाना क्षेत्र के कटमकुट्टू के पास रेलवे कार्य में लगे वाहनों पर फायरिंग, आगजनी और पर्चा चिपकाने की घटना में भी ये शामिल थे। इसके अलावा तोरपा थाना क्षेत्र में गैस गोदाम संचालक के वाहन पर फायरिंग की घटना में भी इनकी भूमिका पाई गई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, PLFI के पर्चे और एक पहचान पत्र बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी सामुएल गुड़िया पहले भी कई उग्रवादी मामलों में शामिल रह चुका है। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।