झारखंड में सियासी हलचल: कांग्रेस करेगी अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

झारखंड में कांग्रेस अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में है। 13 मई से धनबाद में भ्रष्टाचार, महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर प्रखंड स्तर पर धरना-प्रदर्शन शुरू होगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड की राजनीति में एक बार फिर अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। झारखंड में कांग्रेस अब अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में है। लंबे समय से कांग्रेस और झारखंड सरकार के बीच खींचतान चल रही है अब कांग्रेस अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने की तैयारी में है।

धनबाद से होगी आंदोलन की शुरुआत

बता दें कांग्रेस धनबाद से अपने धरने की शुरुआत करेगी। धनबाद के सभी प्रखंड मुख्यालयों में भ्रष्टाचार और विभिन्न जन समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा।

13 मई से कांग्रेसी देंगे धरना

जानकारी के अनुसार धनबाद प्रखंड मुख्यालय और शहर मुख्यालय में 13 मई को धरने के साथ आंदोलन की शुरुआत होगी। धनबाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर सभी प्रखंड व नगर मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। धरना के माध्यम से क्षेत्र की ज्वलंत जनसमस्याओं, बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने तथा आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह जानकारी महासचिव सह कार्यालय प्रभारी मधुसूदन चौधरी ने दी।

 

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.