पिता ने बेटी के विवाह से पहले भावी दामाद के यातायात चालानों के बारे में पुलिस से जानकारी ली

आंध्र प्रदेश में एक पिता ने बेटी की शादी से पहले भावी दामाद के ट्रैफिक चालान की जानकारी लेकर उसके जिम्मेदार व्यवहार और ड्राइविंग अनुशासन का अनोखे तरीके से आकलन किया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रायडुपलेम: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक पिता ने अपनी बेटी के विवाह से पहले अपने भावी दामाद के वाहनों के खिलाफ यातायात चालानों के बारे में पुलिस से जानकारी मांगी ताकि उसके भीतर दायित्व बोध और वाहन चलाने के कौशल का पता लगाया जा सके। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने इस काम को दुर्लभ और सोचा समझा बताते हुए कहा कि इस व्यक्ति ने पारंपरिक ढंग से जानकारी जुटाने के बजाय अपने भावी दामाद के सड़क पर किये जाने व्यवहार के आधार पर उसके चरित्र का आकलन करना अधिक सटीक पाया।

अधिकारी ने बताया, “उस व्यक्ति ने यह जानना चाहा कि क्या उसका भावी दामाद लापरवाही से गाड़ी चलाने, शराब पीकर गाड़ी चलाने या बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने जैसे मामलों में शामिल रहा है? हमने उसके दायित्व बोध की सराहना की।”

पुलिस के अनुसार, इस व्यक्ति ने कई साल पहले अपनी पत्नी को खो दिया था और उसने अकेले ही अपनी बेटी का पालन-पोषण किया। उन्होंने कहा कि इस पिता ने तमाम कठिनाइयां झेलते हुए अपनी बेटी को पढ़ाकर इंजीनियर बनाया।

हाल में अपनी बेटी के लिए उपयुक्त रिश्ता मिलने के बाद पिता ने मंगलवार को रायडुपलेम यातायात पुलिस से भावी दामाद की एक कार और एक दोपहिया वाहन के पंजीकरण नंबरों के साथ संपर्क किया।

पुलिस ने बताया कि उस व्यक्ति का मानना था कि किसी व्यक्ति का वाहन चलाते समय किये जाने वाले व्यवहार में प्राय: अनुशासन, धैर्य और सामाजिक दायित्व का बोध झलकता है, इसलिए उसने शादी की अनुमति देने से पहले पुराने चालानों के बारे में जानकारी ली।

जांच के बाद, पुलिस को वाहनों से संबंधित कोई लंबित चालान या गंभीर यातायात उल्लंघन नहीं मिला।
अधिकारी ने कहा कि उन्हें इस असामान्य अनुरोध से सुखद आश्चर्य हुआ और उन्होंने इस व्यक्ति की उनकी बेटी के लिए पति ढूंढते समय जिम्मेदारी भरा और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने की सराहना की।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.