धनबाद के 8 खिलाड़ियों का झारखंड टी-20 लीग में चयन, कोयलांचल के क्रिकेटरों ने बढ़ाया जिले का मान

धनबाद के आठ क्रिकेटरों का झारखंड टी-20 लीग के प्लेयर ऑक्शन में चयन हुआ है। खिलाड़ियों की मेहनत और प्रदर्शन ने कोयलांचल का नाम राज्य स्तर पर रोशन किया है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

झारखंड: धनबाद के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व की खबर है। झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग के प्लेयर ऑक्शन में जिले के आठ खिलाड़ियों को अलग-अलग फ्रेंचाइजी टीमों ने अपनी टीम में शामिल किया है। खिलाड़ियों की मेहनत और शानदार प्रदर्शन का ही नतीजा है कि उन्हें राज्य की प्रतिष्ठित लीग में खेलने का मौका मिला है। इस उपलब्धि से न सिर्फ खिलाड़ियों के परिवार, बल्कि पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है।

इन खिलाड़ियों का हुआ चयन

चयनित खिलाड़ियों में कुनैन कुरैशी, श्रेष्ठ, राहुल प्रसाद, अनुराग सिंह सेंगर, प्रतीक रंजन, सिद्धार्थ सिन्हा, युवराज सिंह और आर्यमन लाला शामिल हैं। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और लगातार मेहनत को देखते हुए विभिन्न टीमों ने उन पर भरोसा जताते हुए अपनी टीम में शामिल किया है।

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विनय कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी

इस उपलब्धि पर धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विनय कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जिले के क्रिकेट के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की लगन, अनुशासन और निरंतर बेहतर प्रदर्शन का परिणाम है कि उन्हें राज्य की प्रतिष्ठित टी-20 लीग में खेलने का अवसर मिला है।

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.