सरकारी बैंक में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 6715 पदों पर भर्ती

Manu Shrivastava
2 Min Read
आईबीपीएस पीओ भर्ती 2026
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने सरकारी बैंक में ऑफिसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस (CRP PO/MT-XVI) के तहत प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)/मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के 6715 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नियुक्ति मिलेगी।

कितने पद किस बैंक में?

बैंकवार रिक्तियां इस प्रकार हैं—

  • बैंक ऑफ बड़ौदा – 1900 पद
  • केनरा बैंक – 1500 पद
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र – 1100 पद
  • इंडियन ओवरसीज बैंक – 550 पद
  • बैंक ऑफ इंडिया – 500 पद
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया – 500 पद
  • पंजाब नेशनल बैंक – 504 पद
  • पंजाब एंड सिंध बैंक – 161 पद

 

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास भारत सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

तीन चरणों में होगा चयन

आईबीपीएस पीओ भर्ती में चयन तीन चरणों में किया जाएगा।

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): अंग्रेजी, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से वस्तुनिष्ठ प्रश्न।
  • मुख्य परीक्षा (Mains): ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के साथ डिस्क्रिप्टिव पेपर।
  • इंटरव्यू: मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अंतिम चरण के लिए बुलाया जाएगा।

 

अभी से शुरू करें तैयारी

सरकारी बैंक में अधिकारी बनने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। प्रतियोगिता कड़ी होने की वजह से उम्मीदवारों को समय रहते सिलेबस के अनुसार तैयारी शुरू करनी चाहिए। रीजनिंग, गणित, अंग्रेजी और करंट अफेयर्स पर मजबूत पकड़ बनाकर सफलता की संभावना बढ़ाई जा सकती है। IBPS की इस भर्ती के जरिए प्रतिष्ठित बैंकों में करियर बनाने का बेहतरीन मौका मिल रहा है।

Share This Article