आशा इंटीग्रेटेड ट्रेनिंग मॉड्यूल मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत, एनएचएम के निदेशक बोले…

रांची में 10 दिवसीय आशा इंटीग्रेटेड ट्रेनिंग मॉड्यूल मास्टर ट्रेनर्स कार्यक्रम शुरू हुआ। एनएचएम निदेशक ने सहियाओं के डिजिटल सशक्तिकरण, एआई आधारित निगरानी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर दिया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची में 10-दिवसीय राष्ट्रीय ‘आशा इंटीग्रेटेड ट्रेनिंग मॉड्यूल’ मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। रांची-खूंटी मार्ग स्थित मोमेंट्स रिसॉर्ट्स में आयोजित इस 10-दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का संचालन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) झारखंड, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और NHSRC नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

देश में अपनी तरह के इस पहले समग्र एकीकृत प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य राज्य स्तर के मास्टर ट्रेनर्स को निपुण बनाना है, ताकि ग्रामीण व समुदाय स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जा सके।

इस राष्ट्रीय कार्यशाला में झारखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के 35 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिन्हें NHSRC नई दिल्ली के 8 वरिष्ठ राष्ट्रीय विशेषज्ञ प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। उद्घाटन सत्र में NHM झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि ग्रामीण जन-स्वास्थ्य सेवाओं में सहिया (आशा) कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने घोषणा की कि डिजिटल कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली सहियाओं को पुरस्कृत किया जाएगा और उन्हें मास्टर ट्रेनर बनने का अवसर मिलेगा।

साथ ही सहियाओं की सहूलियत के लिए पूरे ट्रेनिंग मॉड्यूल को सरल हिंदी भाषा में तैयार करने और ‘सहिया ऐप’ व एआई के जरिए निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने का निर्देश दिया गया।

कार्यक्रम में खूंटी के सिविल सर्जन डॉ. ललित नारायण पाठक, सीपीएचसी के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. मुकेश मिश्र और आईईसी नोडल पदाधिकारी डॉ. राहुल किशोर सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। अधिकारियों ने कहा कि मास्टर ट्रेनर्स के सशक्त होने से अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी और विभिन्न राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिसेज को साझा करने का मौका मिलेगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।