India Post GDS Recruitment 2026: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका

Manu Shrivastava
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के विभिन्न पोस्टल सर्किल में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के कुल 23,757 पद भरे जाएंगे. 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह अच्छा अवसर है.

इन राज्यों में भी रिक्तियां

सर्किल के अनुसार झारखंड में 1,379, बिहार में 1,098, उत्तर प्रदेश में 1,691, पश्चिम बंगाल में 1,619 और मध्य प्रदेश में 1,450 पद निर्धारित हैं. अन्य पोस्टल सर्किल में उपलब्ध रिक्तियों का विस्तृत विवरण आधिकारिक अधिसूचना में देखा जा सकता है.

10वीं पास होना जरूरी

GDS पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और अंग्रेजी विषय के साथ 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. जिस राज्य या पोस्टल सर्किल से अभ्यर्थी आवेदन करेगा, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है.

कंप्यूटर और साइकिल की जानकारी

उम्मीदवार के पास कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिए. इसके अलावा अभ्यर्थी को साइकिल चलाना आना जरूरी है. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गयी पात्रता की सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए.

40 साल तक आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आयु की गणना 21 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी.

10वीं के अंकों से होगा चयन

इस भर्ती में उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना होगा. अभ्यर्थियों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा.

इतनी मिलेगी सैलरी

ब्रांच पोस्टमास्टर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 12,000 से 29,380 रुपये प्रतिमाह, जबकि असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर को 10,000 से 24,470 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा.

21 सितंबर तक करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 निर्धारित की गयी है. उम्मीदवारों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए.

 

Share This Article