रांची: वेस्टइंडीज के गेंदबाजी कोच रवि रामपाल ने बृहस्पतिवार को अपने बल्लेबाजों से ‘स्ट्राइक रोटेट करने’ और अपने बेहतर स्पिन खिलाड़ियों पर भरोसा करके भारत के तीन-आयामी स्पिन गेंदबाजी आक्रमण का मुकाबला करने को कहा जिससे वे पांच मैच की सीरीज में वापसी कर सकें।

वेस्टइंडीज ने लखनऊ में शुरुआती टी20 अंतरराष्ट्रीय में अच्छी शुरुआत की थी लेकिन पावरप्ले में तीन विकेट कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल के रूप में गंवा दिए जिसके बाद भारत के स्पिनरों ने बीच के ओवरों में शिकंजा कसते हुए उन्हें 19.1 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट कर दिया।
इसके बाद भारत ने अपनी बल्लेबाजी का दबदबा जारी रखा और कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 102 रन) के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक की बदौलत लक्ष्य केवल 14.4 ओवर में हासिल कर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
रामपाल का मानना है कि वेस्टइंडीज को अपने बेहतर स्पिन खिलाड़ियों की मदद से पारी में गहराई तक बल्लेबाजी करनी होगी।
उन्होंने यहां जेएससीए स्टेडियम में दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘निश्चित रूप से, स्ट्राइक रोटेट करना। हमारे मध्यक्रम में हेट्टी (हेटमायर) और शाई (होप) भी हैं। और वे स्पिन के बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। ’’
रामपाल ने कहा, ‘‘हमने देखा है कि जब वे बीच के ओवरों में बल्लेबाजी करते हैं तो हम बड़े, चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़े करते हैं। इसलिए निश्चित तौर पर हमारे बेहतर स्पिन खिलाड़ियों के लिए, यह पारी में लंबे समय तक बल्लेबाजी करने के बारे में है। ’’
रामपाल ने यह भी स्वीकार किया कि उनके गेंदबाजों का अपनी योजनाओं को बार-बार लागू करने में विफल रहना निराशाजनक हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘कभी-कभी यह थोड़ा निराशाजनक हो सकता है जब हम योजनाएं बनाते हैं और गेंदबाज उन्हें लागू नहीं कर पाते।


